रमजान पर्व के अवसर पर रामगढ़ शहर में भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

Spread the News

रामगढ़, 18 मार्च: रमजान पर्व-2026 को देखते हुए बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात को सुगम बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने 17 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रामगढ़ शहर में सभी मालवाहक गाड़ियों, ट्रकों और भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शनिचरा हाट बाजार टाँड से थाना चौक तक तथा थाना चौक से शनिचरा हाट तक किसी भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। जबकि पटेल चौक से नईसराय तक तथा नईसराय से पटेल चौक तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। वहीं बनजारी से सुभाष चौक तक तथा सुभाष चौक से बनजारी तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों से भारी वाहनों को पूरी तरह बचाएं, ताकि रमजान के पवित्र महीने में यातायात सुचारू रूप से चले और किसी प्रकार की असुविधा न हो।