रामगढ़ जिले के 13 उच्च विद्यालय प्लस-टू में होंगे उत्क्रमित, जिला स्तरीय समिति ने मंजूर किया प्रस्ताव, राज्य सरकार को भेजा

Spread the News

रामगढ़, 14 मार्च: जिले में माध्यमिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक में 13 उच्च विद्यालयों को प्लस-टू (कक्षा 11-12) स्तर तक उत्क्रमित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। यह प्रस्ताव अब अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने प्रखंड स्तर से प्राप्त प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की स्कूल तक पहुंच, भवन स्थिति तथा अन्य आवश्यक पहलुओं पर गहन चर्चा की। सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए 13 विद्यालयों का चयन किया गया।

उत्क्रमित होने वाले विद्यालय इस प्रकार हैं:

• उच्च विद्यालय भुरकुंडा

• पीएम श्री हाई स्कूल पतरातु

• उच्च विद्यालय बरकाकाना

• उच्च विद्यालय दाड़ीडीह

• उच्च विद्यालय बिचा

• उच्च विद्यालय कोरामबे

• उच्च विद्यालय बरियातू

• उच्च विद्यालय सूतरी

• उच्च विद्यालय बंदा

• उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट

• उच्च विद्यालय कुलही

• उच्च विद्यालय गढ़के

• राम मनोहर लोहिया श्रमिक हाई स्कूल बोंगाहारा

इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्रों को घर के नजदीक ही +2 स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।