एसबीयू में टेक प्रगति-2026 का धमाकेदार आगाज, 1500 छात्रों में छाया उत्साह

Spread the News

रांची, 28 फरवरी 2026: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘टेक प्रगति 2026’ का जोरदार शुभारंभ हुआ। यह झारखंड का सबसे बड़ा टेक फेस्ट माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों से 1500 से अधिक प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह विश्वविद्यालय के निदेशक की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की इनोवेशन पत्रिका ‘इनोवेव’ का भी विमोचन हुआ, जिसमें छात्रों के नवाचारी विचारों और तकनीकी रचनाओं को जगह दी गई है।

टेक प्रगति 2026 में तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहन देने वाले कई आकर्षक आयोजन शामिल हैं। प्रमुख प्रतियोगिताओं में इनोव8-ए-थॉन, रोबो वार, रोबोटिक्स चैलेंज, ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, टेक टॉक सेशन, डांस बैटल, बैंड परफॉर्मेंस और अन्य टेक्निकल इवेंट्स शामिल हैं।

समूचे फेस्ट में कुल ईनामी राशि 1.55 लाख रुपये से अधिक है। यह आयोजन इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्ट्स, साइंस और स्कूल स्तर के सभी छात्रों के लिए खुला है, जिससे युवा प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिल रहा है। फेस्ट में सेलिब्रिटी नाइट, लाइव परफॉर्मेंस और डीजे नाइट जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि टेक प्रगति 2026 छात्रों में तकनीकी उत्साह जगाने, उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महोत्सव आज 28 फरवरी तक चलेगा।