रामगढ़, 22 फरवरी 2026: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने आज दिनांक 21 फरवरी 2026 शनिवार को एक प्री-प्लेसमेंट सेशन का आयोजन किया। यह सेशन आगामी 24 फरवरी 2026 को होने वाले मेगा प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
सेशन में छात्र-छात्राओं को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाली कंपनियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें कंपनियों के कार्यस्थल, उपलब्ध नौकरी की भूमिकाएं, करियर विकास के अवसर तथा वेतन संरचना जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित अनूदीप फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। अनूदीप फाउंडेशन के विशेषज्ञ प्रिंस कुमार मिश्रा, राहुल छाबड़ा तथा आदिल अख्तर ने छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की, जिससे उनकी प्लेसमेंट की तैयारी और मजबूत हुई।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखते हुए मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में सक्रिय भागीदारी करने की सलाह दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मौके पर विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डॉ. प्रशांत कुमार, मो. रिजवान नूरी, कुंदन कुमार, साई प्रकाश, डॉ. दिलकेश्वर, मनोज करमाली, डॉ. सौरभ सिंह, निशा रानी, वैष्णवी सहित विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं भी इस सेशन में मौजूद रहे।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए करियर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जो उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगा।