राधा गोविंद विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव 56 छात्रों ने किया पंजीकरण, माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षक पदों के लिए चयन

Spread the News

रामगढ़, 16 फरवरी 2026: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सोमवार को एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में चितरपुर स्थित माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षक पदों में शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग और कंप्यूटर विभाग के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी हुई।

स्कूल के डायरेक्टर मो. साजिद हुसैन और प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने साक्षात्कार आयोजित किए। इस अवसर पर कुल 56 विद्यार्थियों ने नियुक्ति के लिए पंजीकरण कराया था।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने और छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

मौके पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार, मो. रिजवान नूरी, कुंदन कुमार, साई प्रकाश, डॉ. दिलकेश्वर, मनोज करमाली, डॉ. सौरभ सिंह और निशा रानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय लगातार छात्रों के कौशल विकास और प्लेसमेंट पर जोर दे रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में योगदान दे सकें।