रामगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए 6 महिलाओं ने दाखिल किया नामांकन, पार्षद पद पर 81 प्रत्याशी मैदान में

Spread the News

रामगढ़, 04 फरवरी: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की सरगर्मियां रामगढ़ में तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने पर्चा लिया।

इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर कुल 6 महिलाओं पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी और ललिता देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विभिन्न वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए अब तक 81 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है।

जिला परिषद कार्यालय में चल रही इस प्रक्रिया में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया आज फरवरी को समाप्त हो गई, जबकि मतदान 23 फरवरी को और मतगणना 27 फरवरी को होगी। कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले की संभावना दिख रही है, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। अधिकांश प्रत्याशी विकास, स्वच्छता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य मुद्दा बता रहे हैं।