रामगढ़, 29 जनवरी: राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देश पर नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। रामगढ़ नगर परिषद वर्ग-क के लिए नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो 4 फरवरी तक चलेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला परिषद कार्यालय, रामगढ़ में विभिन्न कक्ष निर्धारित किए गए हैं। सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्धारित कक्ष:-
• कुमारी गीतांजलि, निर्वाची पदाधिकारी, अध्यक्ष
→ प्रथम तल, कमरा संख्या–1
• निशा कुमारी सिंह, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–1 से 5 तक)
→ भूतल, कमरा संख्या–1
• किशोरी यादव, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–6 से 8 तक एवं वार्ड संख्या–10 से 11 तक)
→ द्वितीय तल, कमरा संख्या–2
• अमित मिश्रा, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–9 एवं वार्ड संख्या–12 से 15 तक)
→ प्रथम तल, कमरा संख्या–2
• मनोज कुमार चौरसिया, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–16 से 17 एवं वार्ड संख्या–26 से 27 तक)
→ प्रथम तल, कमरा संख्या–3
• तृप्ति विजया कुजूर, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–18 से 21 तक)
→ द्वितीय तल, कमरा संख्या–1
• मनोज कुमार गुप्ता, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–22 से 25 तक)
→ प्रथम तल, कमरा संख्या–4
• दीपक मिंज, निर्वाची पदाधिकारी, वार्ड पार्षद
(वार्ड संख्या–28 से 32 तक)
→ द्वितीय तल, कमरा संख्या–3
उपायुक्त ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित वार्ड एवं पद के अनुसार संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नामांकन पत्र दाखिल करें। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
नगर परिषद में कुल 32 वार्ड हैं, जहां पार्षद एवं अध्यक्ष का निर्वाचन गैरदलीय आधार पर होगा। मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।