राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the News

रामगढ़,26 जनवरी: राधा-गोविंद शिक्षण संस्थान में 26 जनवरी 2026 को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड-निरीक्षण एवं घोष-दल के मनमोहक प्रदर्शन के साथ हुआ।

तत्पश्चात विद्यालय के चेयरमैन बी.एन. साह, समाजसेवी सी.पी. संतन, सचिव प्रियंका कुमारी, ट्रस्टी फूलमती देवी, अजय कुमार तथा प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

स्वागत भाषण इंटर कॉलेज की प्राचार्या सोमा पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। ‘मेड इन इंडिया’ तथा तिरंगा गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। छात्रों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के महत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

विद्यालय के चेयरमैन बी.एन. साह ने 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रशासक के.एन. सिंह द्वारा किया गया। मंच का सफल संचालन कक्षा नवम की छात्रा अनुष्का कुमारी एवं सलोनी कुमारी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. संजय सिंह, महावीर साह, यमुना देवी, गौरव साह, मीडिया प्रतिनिधि, अभिभावकगण, शिक्षकवृंद, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।