नीट पीजी 2026 अगस्त में, नीट एमडीएस मई में होगी परीक्षा- एनबीईएमएस ने जारी किया संभावित कार्यक्रम

Spread the News

नई दिल्ली, 23 जनवरी: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने देशभर के मेडिकल व डेंटल छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए नीट पीजी 2026 और नीट एमडीएस 2026 परीक्षाओं की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नीट एमडीएस 2026 परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को संभावित रूप से होगी।

एनबीईएमएस द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि दोनों परीक्षाएं देशभर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम प्रारंभिक है और अंतिम तिथियों की पुष्टि, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें, इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट तथा अन्य विवरण सूचना-बुलेटिन के माध्यम से जल्द जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नीट पीजी के जरिए एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश होता है, जबकि नीट एमडीएस के माध्यम से डेंटल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। तिथियों की घोषणा से लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में स्पष्ट दिशा मिली है।