रामगढ़ के पंचवटी अपार्टमेंट में एक और चोरी का खुलासा: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, निवासियों में दहशत

Spread the News

रामगढ़, 20 जनवरी 2026: झारखंड के रामगढ़ शहर में रामगढ़ कॉलेज के निकट स्थित पंचवटी अपार्टमेंट में एक और चोरी का खुलासा हुआ है। लगातार एक रातों में हुई दो बड़ी चोरियों ने पूरे अपार्टमेंट को हिलाकर रख दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली वारदात 17-18 जनवरी की दरमियानी रात में हुई, जब चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार के किराए के फ्लैट में ताला तोड़कर घुसपैठ की। चोरों ने यहां से 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान उड़ा लिए थे।

इससे ठीक उसी रात चोरों ने एक और फ्लैट में चोरी की जिसकी जानकारी लोगों को बाद में हुई। सी ब्लॉक के अपार्टमेंट नंबर 104 का ताला और मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। यह फ्लैट बिहार फाउंड्री के जनरल मैनेजर एस.आर. सिंह का किराए का है। सूत्रों के अनुसार, यहां से भी चोरों को लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान हाथ लगे। दोनों घटनाओं में चोरों ने रात में ज्यादा ठंडा होने का पूरा फायदा उठाया।

अपार्टमेंट के निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी मैनेजमेंट की लापरवाही मुख्य वजह है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था और उसे ठीक करने भेजा गया था।

पंचवटी निवासी अब आक्रोशित हैं और कह रहे हैं, “एक के बाद एक चोरी हो रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। क्या हमें इंतजार करना पड़ेगा कि कोई बड़ा हादसा हो जाए?”

रामगढ़ पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। जांच टीम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें दबोचा लिया जाएगा।