दावोस में झारखंड की ऐतिहासिक शुरुआत: सीएम हेमंत सोरेन ने ग्लोबल कंपनियों से की वार्ता

Spread the News

दावोस/स्विट्जरलैंड 20 जनवरी 2026: राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड ने विश्व आर्थिक मंच 2026 में पहली बार मजबूत उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने आज पहले दिन कई हाई-लेवल मीटिंग्स कीं, जिसमें ग्लोबल कंपनियों से निवेश और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस रहा।

मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के साथ न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी में निवेश पर चर्चा की, जिसमें झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये के ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट का संकल्प उभरा। स्वीडन इंडिया बिजनेस काउंसिल के साथ अर्बन मोबिलिटी, हिताची व टेक महिंद्रा के साथ विद्युत एवं आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर सार्थक बातचीत हुई। वुमन पॉलिटिकल लीडर्स फोरम में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

झारखंड की थीम “Growth in Harmony with Nature” WEF के सस्टेनेबल ग्रोथ फोकस से मेल खाती है। राज्य क्रिटिकल मिनरल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और फॉरेस्ट बायो-इकोनॉमी में खुद को “Infinite Opportunity State” के रूप में पेश कर रहा है। इंडिया पवेलियन में झारखंड का डेडिकेटेड पवेलियन भी स्थापित है, जहां “जोहार” अभिवादन वैश्विक स्तर पर गूंज रहा है।

यह दौरा निवेश आकर्षण के साथ राज्य को सस्टेनेबल, इनक्लूसिव विकास की नई पहचान देने वाला साबित हो रहा है। इसके बाद सीएम सोरेन यूके दौरा करेंगे, जहां ऑक्सफोर्ड में लेक्चर भी देंगे।