जिला पंचायती राज कार्यालय में संचालित योजनाओं एवं कार्यों की उपायुक्त द्वारा समीक्षा

Spread the News

रामगढ़, 19 जनवरी: सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों में पंचायत भवनों के निर्माण एवं सुधार कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के प्रभावी निर्गमन हेतु डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

15वें वित्त आयोग के तहत टाइड एवं अनटाइड फंड से संचालित योजनाओं की प्रगति देखते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बैंक खाते खोलने के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके अलावा पंचायत ज्ञान केंद्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, नवीनीकरण मद 2025-26, 14वें वित्त आयोग के लंबित भुगतान, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रविष्टि/अनुमोदन, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान तथा SNA Sparsh की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।