पुंदाग टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the News

रामगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शनिवार को दिवस-17 के अवसर पर पुंदाग टोल प्लाजा, रामगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं मोटर वाहन निरीक्षक विपुल उरांव के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर चालकों के बीच हेलमेट एवं प्राथमिक उपचार किट का वितरण भी किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यातायात नियमों के पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में संदेश दिया गया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रचार-प्रसार किया गया।

मौके पर मोटर वाहन निरीक्षक, एनएचएआई टोल टीम के सदस्य, आईटी असिस्टेंट (रोड सेफ्टी) सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। सभी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।