रामगढ़ जिले में पर्यटन और खेल को मिलेगी नई गति, रामगढ़ उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

Spread the News

रामगढ़, 17 जनवरी 2026: रामगढ़ जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन और खेल क्षेत्र में तेजी लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पर्यटन विकास एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से जिला एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर और आउटडोर स्टेडियम निर्माण की योजना चल रही है। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत समन्वय कर भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

बैठक में रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने तथा सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए अखरा निर्माण पर भी गहन चर्चा हुई। उपायुक्त ने इन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

पर्यटन के क्षेत्र में राजरप्पा मंदिर, पतरातू घाटी/झील जैसे प्रमुख स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। बैठक में दौरान उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी  सामान्य शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त के सक्रिय नेतृत्व में रामगढ़ जिला अब खेल प्रतिभाओं को निखारने और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।