रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रामगढ़, 25 दिसंबर: सुशासन सप्ताह (19 से 24 दिसंबर 2025) के तहत जिले भर में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान चलाया गया। इस क्रम में मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर, अंचल अधिकारी रवि रमेश और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
शिविर में आम नागरिकों ने विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े आवेदन जमा किए, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विशेष रूप से आधार कार्ड बनाने और आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अलग काउंटर लगाया गया था। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
ऐसे शिविर जिले के अन्य प्रखंडों गोला, दुलमी, पतरातू में भी आयोजित किए गए, जिससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं सीधे उपलब्ध कराया गया।