राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में व्याख्यान श्रृंखला का समापन

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का मार्ग है” – सचिव प्रियंका कुमारी

रामगढ़ : राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से आयोजित व्याख्यान श्रृंखला का समापन 23 दिसंबर 2025, मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर श्रृंखला के अंतिम व्याख्यान में मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र कुमार चौरसिया ने “बियॉन्ड टेक्स्टबुक: प्रैक्टिकल पेडागॉजी फॉर रियल क्लासरूम” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।

अपने व्याख्यान के दौरान डॉ. चौरसिया ने फॉर्मेटिव आकलन की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों की समझ और सीखने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाती हैं।

व्याख्यान श्रृंखला के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पहल शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रही है। उन्होंने पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का मार्ग है” और शिक्षा विभाग इसी दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि इस प्रकार की व्याख्यान श्रृंखला से छात्राओं में विचारों का आदान-प्रदान होता है और नई शैक्षणिक चेतना का विकास होता है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित शिक्षा विभाग के शिक्षकगण—डॉ. अंजू तिवारी, डॉ. रंजना पाण्डेय, डॉ. अमरेश कुमार पाण्डेय, डॉ. उमेश चंद्र महतो, डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. शालिनी कुमारी, अर्चना राणा, बुद्धदेव महतो, अनिल कुमार केशरी, राहुल चंद्र मंडल, ओहदार अनाम एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।