राधा गोविंद विश्वविद्यालय में झारखंड विधानसभा सदस्यों का भव्य स्वागत

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”-उदय शंकर सिंह, सारठ विधायक 

रामगढ़, 19 दिसंबर 2025: राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के सदस्यों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से हुई, जिसने अतिथियों का पारंपरिक और हार्दिक स्वागत किया।

समारोह में मुख्य रूप से पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के चेयरमैन सह सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, बड़कागांव माननीय रोशन लाल चौधरी, बोकारो श्रीमती श्वेता सिंह तथा समाजसेवी सीपी संतन उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह एवं संस्था सचिव प्रियंका कुमारी ने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कुलाधिपति बी एन साह ने अपने संबोधन में विधायकों के आगमन को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया तथा सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने विश्वविद्यालय के आतिथ्य एवं व्यवस्था से अभिभूत होकर पुनः आने की इच्छा जाहिर की तथा विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवद्गीता के प्रसिद्ध श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को बिना फल की चिंता किए केवल अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

बोकारो विधायक श्वेता सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन शाह के कार्यशाली से बहुत प्रभावित दिखीं”

कार्यक्रम का कुशल संचालन कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने किया। इस अवसर पर उपकुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्ष, व्याख्याता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन शिक्षा जगत एवं राजनीतिक नेतृत्व के बीच सांस्कृतिक एवं वैचारिक जुड़ाव को मजबूत करने में सफल रहा।