रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रांची/नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्या कांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की 18 दिसंबर को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। जस्टिस सोनक गोवा मूल के हैं और 28 नवंबर 1964 को जन्मे। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी बेंच में संवैधानिक, पर्यावरण, कंपनी कानून और जनहित याचिकाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में लंबी प्रैक्टिस की है। वे 2013 से बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं।
यह सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद नियुक्ति औपचारिक हो जाएगी। कॉलेजियम ने इसी बैठक में अन्य हाईकोर्ट्स के लिए भी मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिशें की हैं।
झारखंड हाईकोर्ट के लिए यह नियुक्ति न्यायिक प्रशासन में निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।