रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रामगढ़, 18 दिसंबर: रामगढ़ जिला भाजपा इकाई में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। कुछ ही दिनों में इस पद पर नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। गुरुवार को जिला पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी पूरी की गई, जो लगभग पांच घंटे चली। इसमें पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
प्रांतीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक उषा पांडे तथा चुनाव पदाधिकारी सरोज सिंह और सुनील साहू की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रांतीय निर्देशों के तहत दावेदारों के नाम लिखित रूप में सीलबंद लिफाफों में जमा किए गए। बहुत जल्द रामगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित और वफादार है। रायशुमारी में सभी भागीदारों ने भरपूर उत्साह प्रदर्शित किया। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए आयु सीमा तय होने के कारण कई वरिष्ठ नेता दावेदारी से बाहर हो गए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ने बताया कि रायशुमारी में कई नामों पर विचार हुआ। प्रमुख नाम इस प्रकार हैंः राजेश ठाकुर, युगेश महतो, विजय ओझा, सन्नी कुशवाहा, रंजीत पांडेय, उमेश प्रसाद, संतोष शर्मा, संजीव कुमार बबला, दिलीप सिंह, विजय जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रसाद, बलराम महतो, राजेंद्र कुशवाहा, रंजन फौजी, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, रणंजय कुमार (कूंटू बाबु) तथा पूर्व अध्यक्ष प्रवीण मेहता।
इस प्रक्रिया में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारी तथा प्रांतीय मोर्चा नेतृत्व ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा वरिष्ठ नेता वारिश खान, शंकर करमाली, संजय कुमार रजक, रिंकू प्रसाद, शीतल सिंह, कुश श्रीवास्तव, धीरज कुमार साहू, भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, संजय प्रभाकर, सरदार अनमोल सिंह, धनंजय कुमार पुटुश, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, स्नेहलता चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी तथा रंजीत कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।