राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़ में शिक्षा विभाग की व्याख्यान श्रृंखला का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

शिक्षा विभाग की व्याख्यान श्रृंखला से विद्यार्थियों में नवाचार व व्यावहारिक सीख को मिलेगा बढ़ावा : सचिव प्रियंका कुमारी

रामगढ़ (झारखंड) 17 दिसंबर: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान श्रृंखला के दूसरे दिन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी धर्म बंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हजारीबाग की प्राचार्या डॉ. सारिका कुमारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने आगंतुक अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया और शोधार्थियों तथा छात्र-छात्राओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए। संस्था की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा, “शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह व्याख्यान श्रृंखला विद्यार्थियों को सिखाने एवं अनुशीलन करने, मार्ग प्रशस्त करने तथा नवाचार को बढ़ावा देने वाली सिद्ध होगी।”

कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि यह श्रृंखला छात्रों के ज्ञान वृद्धि का प्रमुख स्रोत है। मुख्य वक्ता डॉ. सारिका कुमारी ने “पाठ्यक्रम में व्यावहारिक गतिविधियों और वास्तविक जीवन के अनुभवों को विषय अनुसार एकीकृत करने की तकनीकें” शीर्षक के अंतर्गत “विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों को प्रतिबिंबित करने और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण पद्धतियों को अनुकूलित करना” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया, जिसने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। लगभग 200 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने इस व्याख्यान में भाग लिया।

इस व्याख्यान श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीन एवं सृजनात्मक शैली से जोड़ना तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान करना है। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशी शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।