रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
नई दिल्ली, 16 दिसंबर 2025 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नई दिल्ली में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र के विवाहोत्तर रिसेप्शन समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी सूत्रों से मिली है, जहां संवैधानिक पदों पर आसीन दोनों प्रमुख व्यक्तियों के बीच सद्भावना का प्रतीक माना जा रहा है।
राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व राज्यपाल ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया था।
यह आयोजन राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान इस समारोह में उनकी उपस्थिति से राज्य की राजनीति में सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है।
समारोह में अन्य गणमान्य अतिथियों के भी शामिल होने की संभावना है।