दुबई एयरशो में तेजस विमान दुर्घटना: विंग कमांडर नमनश स्याल की दर्दनाक मौत

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

दुबई, 22 नवंबर 2025: दुबई एयरशो-2025 के अंतिम दिन भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान चला रहे अनुभवी पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल शहीद हो गए। यह घटना कल दोपहर करीब 2:10 बजे अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई जब तेजस हवाई प्रदर्शन के दौरान नेगेटिव-जी मैन्यूवर कर रहा था।

विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा, तेजी से नीचे गिरा और ज़मीन से टकराने के बाद आग की लपटों में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की तेज आवाज़ आई। पायलट ने इजेक्ट करने का प्रयास नहीं किया, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

शहीद विंग कमांडर नमंश स्याल (37 वर्ष) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पटियालकढ़ गांव के निवासी थे। उनके पिता जगर्नाथ स्याल हैं। नमंश अनुभवी टेस्ट पायलट थे और तेजस कार्यक्रम से जुड़े रहे थे।

भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया और कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। हादसे के बाद एयरशो दो घंटे के लिए रोका गया, फिर जारी रहा। यह तेजस का दूसरा ज्ञात हादसा है; पहला मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में हुआ था, जिसमें पायलट सुरक्षित बच गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। देशभर में शोक की लहर है।