रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रांची, 17 नवंबर 2025: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी की मीडिया टीम को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय ‘मीडिया टैलेंट हंट’ की शुरुआत की। राज्य को सात जोन में बांटकर स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। रविवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोस्टर लॉन्च हुआ।
सात जोन:
1. पलामू
2. कोल्हान (चाईबासा)
3. देवघर
4. दुमका-जामताड़ा
5. साहिबगंज (गोड्डा, पाकुड़)
6. रांची (खूंटी, गुमला, सिमडेगा, खरसावां)
7. धनबाद (बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग)
एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा, “यह पारदर्शी प्रक्रिया है। योग्यता बोलेगी, सिफारिश नहीं।” प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जोर दिया कि नई पीढ़ी को मंच मिलेगा।
चयन मानदंड:
संविधान, इतिहास, संचार कौशल, त्वरित प्रतिक्रिया, पार्टी निष्ठा। आवेदन सोशल मीडिया, पोर्टल और जिला कार्यालयों से। इंटरव्यू में 3 विशेषज्ञ, 4 प्रदेश नेता, 2 AICC सदस्य। चयनित प्रवक्ता जिला, जोनल और प्रदेश स्तर पर काम करेंगे।
मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया, चयनितों को प्रशिक्षण भी मिलेगा। यह कदम 2024 चुनाव में कमजोर मीडिया उपस्थिति सुधारने की रणनीति है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राकेश सिन्हा, गजेंद्र सिंह, लाल किशोर नाथ सहदेव, सोनल शांति, कमल ठाकुर उपस्थित रहे।