राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025’ का आयोजन

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

“युवा शक्ति संपूर्ण राष्ट्र का भविष्य है” : कुलाधिपति बी. एन. साह

रामगढ़, 13 नवम्बर 2025: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इतिहास, मनोविज्ञान, हिंदी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, वनस्पति विज्ञान, गणित तथा बायोटेक्नोलॉजी विभागों में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025’ के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग से सदफ नूर, समन कश्फी, श्वेता कुमारी और आकृति सहाय, इतिहास एवं मनोविज्ञान विभाग से सुनीता कुमारी और शुभम कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग से साक्षी, साधना और मनु कुमार, हिंदी विभाग से राधा, अंजली और नेहा, गणित विभाग से काजल कुमारी, सचिन कुमार, सुधीर महतो, खुशी कुमारी एवं उमेश कुमार, तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग से शिवांगी, अमित और आमिर विजेता घोषित किए गए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “युवा शक्ति संपूर्ण राष्ट्र का भविष्य है। ऐसे आयोजन युवाओं में नैतिकता, जिम्मेदारी और राष्ट्रभावना का विकास करते हैं तथा उनके चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।”

विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य समाज में ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता की भावना को सशक्त बनाना है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि नैतिकता और पारदर्शिता किसी भी राष्ट्र की सुदृढ़ नींव होती है, वहीं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहे, तो भारत को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने का सपना अवश्य साकार होगा।

मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाएँगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।