राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन पूजन, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ समापन

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

“राधा गोविन्द शिक्षण संस्थान की समृद्धि, उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए माता भगवती से प्रार्थना की”- कुलाधिपति बी.एन. साह

रामगढ़, 12 नवम्बर 2025: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय परिसर स्थित विन्ध्यवासिनी भगवती दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम का आयोजन 10 से 12 नवम्बर तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस शिव स्तुति, रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ हुआ। द्वितीय दिवस दुर्गा स्तुति, दुर्गा सप्तशती और अपराजिता स्तोत्र का आयोजन किया गया, जबकि तृतीय दिवस में सुंदरकांड पाठ, 108 हनुमान चालीसा पाठ तथा हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ।

पूजन एवं हवन कार्यक्रम में यजमान के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलमती देवी, एवं सचिव प्रियंका कुमारी उपस्थित रहीं। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आचार्य मुकेश पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पश्चात भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर कुलाधिपति बी.एन. साह ने कहा कि “राधा गोविन्द शिक्षण संस्थान की निरंतर समृद्धि, उन्नति तथा विद्यार्थियों की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए माता भगवती से प्रार्थना की गई है।”

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविन्द सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती, इंटर कॉलेज प्राचार्या डॉ. सोमा पांडेय, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।