रामगढ़ : ‘रन फॉर झारखण्ड’ से गूंजेगा राज्य स्थापना का 25वां जश्न

Spread the News

रामगढ़, 10 नवंबर : झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल 11 नवंबर 2025 को प्रातः 6:30 बजे पटेल चौक से अनुमण्डल कार्यालय तक ‘रन फॉर झारखण्ड’ दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा।

यह दौड़ न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य की एकता, संस्कृति और युवा ऊर्जा का प्रतीक भी बनेगी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, युवा, महिला-पुरुष सभी वर्गों के धावक हिस्सा लेंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

मुख्य आकर्षण :

• प्रारंभ स्थल : पटेल चौक, रामगढ़

• समापन : अनुमण्डल कार्यालय परिसर

• समय : सुबह 6:30 बजे फ्लैग ऑफ

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और झारखण्ड के गौरव को नई ऊँचाई दें।