वासेपुर का ‘फैजल खान’ फहीम खान 22 साल बाद जेल से रिहा

Spread the News

धनबाद, 9 नवंबर 2025: झारखंड हाईकोर्ट ने वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान (75) को जेल से रिहा करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। अनुराग कश्यप की फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में फैजल खान का किरदार इन्हीं से प्रेरित था। फहीम पिछले 22 वर्षों से जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

1989 के सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में फहीम मुख्य आरोपी थे। सेशन कोर्ट ने 1991 में बरी किया, लेकिन हाईकोर्ट ने सजा बहाल कर दी। उनके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आपराधिक साजिश समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

रिहाई की दलीलें:-

• उम्र 75+ वर्ष

• दिल की बीमारी व किडनी की गंभीर समस्या

• 22+ वर्ष की कस्टडी

वकील अजीत कुमार सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला दिया। राज्य सरकार ने विरोध किया, कहा- “फहीम समाज के लिए खतरा हैं”। लेकिन जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच ने सभी आपत्तियाँ खारिज कर छह सप्ताह में रिहाई का आदेश दिया।

परिवार में खुशी का माहौल है बेटे। इकबाल खान ने इसे “नई जिंदगी” बताया। पुलिस सतर्क है क्योंकि इससे पुरानी दुश्मनियाँ भड़कने की आशंका है ।

फिल्म कनेक्शन:

2012 में रिलीज़ गैंग्स ऑफ वासेपुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फैजल खान का किरदार निभाया, जो खान-सिद्दीकी गैंगवार पर आधारित था।