बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान

Spread the News

पटना बिहार 6 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाम 6 बजे तक 64.66% मतदान दर्ज हुआ, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। 121 सीटों पर हुए इस चरण में 1.96 करोड़ रुपये की जब्ती हुई, जिसमें 16 लाख नकद, 1.31 करोड़ की शराब और 18 लाख के ड्रग्स शामिल हैं। कुल मिलाकर अब तक 117 करोड़ की जब्ती हो चुकी है।

महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 3.75 करोड़ मतदाताओं में 1.76 करोड़ महिलाएं थीं, जिनकी सक्रियता ने टर्नआउट को नई ऊंचाई दी। 1314 उम्मीदवारों (1192 पुरुष, 122 महिलाएं) का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिसे आयोग ने सफलता बताया।

मतदान की प्रतिशत-बेगूसराय (67.32%), गोपालगंज (64.96%), मुजफ्फरपुर (64.63%)। मिनापुर सीट पर 73% से अधिक वोटिंग हुई। घंटे-दर-घंटे आंकड़े: सुबह 9 बजे 13.13%, दोपहर 1 बजे 42.31%, शाम 5 बजे 60.13%।

एनडीए ने इसे अपनी जीत का संकेत बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार ने विकास को चुना। तेजस्वी यादव ने युवा-महिला समर्थन पर भरोसा जताया। चिराग पासवान ने ऐतिहासिक जीत की बात कही। प्रशांत किशोर का जान सूरज तीसरे विकल्प के रूप में उभरा।

दूसरा चरण 11 नवंबर को, परिणाम 14 नवंबर को। बिहार की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत किया।