पटना, 30 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हिस्ट्रीशीटर दुलारचंद यादव (65-70) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वे जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। भदौर थाना क्षेत्र के बसावनचक में दो गुटों की झड़प के दौरान हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया, फिर पैर में गोली मारी और बचाव में भागते समय गाड़ी से कुचल दिया।
दुलारचंद मोकामा टाल के प्रभावशाली यादव नेता थे। कभी लालू प्रसाद के करीबी, कभी नीतीश कुमार के साथ, हाल ही में प्रशांत किशोर की जनसुराज से जुड़े थे। वे यादव-मुस्लिम समीकरण बदलने का दावा कर रहे थे। उनके खिलाफ हत्या, मारपीट समेत कई मामले दर्ज थे।
परिवार और जनसुराज ने JD(U) उम्मीदवार अनंत सिंह पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। पीयूष प्रियदर्षी ने कहा, “अनंत के लोग थे हमलावर, यह पूर्वनियोजित था।” अनंत ने आरोप खारिज कर उल्टा RJD के सूरजभान सिंह पर साजिश का इल्ज़ाम लगाया। तेजस्वी यादव ने NDA पर हमला बोला, “आचार संहिता में मर्डर, अपराधी संरक्षित हैं।”
पुलिस ने अनंत सिंह समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज की। इलाके में तनाव, भारी फोर्स तैनात। मोकामा में JD(U) से अनंत, RJD से वीणा देवी, जनसुराज से पीयूष मैदान में। दुलारचंद की मौत से समीकरण बिगड़ सकते हैं। जांच जारी।