सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल डेटशीट; दसवीं की परीक्षा पहली बार दो बार

Spread the News

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंतिम डेटशीट जारी कर दी। पहली बार बोर्ड ने परीक्षाओं से 110 दिन पहले फाइनल शेड्यूल जारी किया है, ताकि छात्र और स्कूल बेहतर योजना बना सकें। डेटशीट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।

• परीक्षा तिथियां :

• शुरुआत: 17 फरवरी 2026

• कक्षा 10वीं : 17 फरवरी से 10 मार्च 2026

• कक्षा 12वीं: 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026

सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। कुछ विषयों में परीक्षा दोपहर तक चलेगी।

ऐतिहासिक बदलाव : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी।

1. मुख्य परीक्षा: फरवरी-मार्च 2026

2. सुधार परीक्षा: 15 मई से 1 जून 2026

छात्र बेहतर अंक के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। कक्षा 12वीं के लिए अभी एक ही परीक्षा रहेगी।

सीबीएसई ने 40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की है, ताकि किसी छात्र को दो पेपर एक दिन न आएं। जेईई मेन 2026 की तिथियां भी बोर्ड परीक्षाओं से टकराएंगी नहीं।

परीक्षा पैटर्न:  

• कक्षा 10वीं : 50% अंक केस स्टडी, MCQ और स्किल-बेस्ड प्रश्नों से

• कक्षा 12वीं : 40% अंक कॉम्पिटेंसी बेस्ड प्रश्नों से

रटंत आधारित प्रश्न कम किए गए हैं। परिणाम जून 2026 तक आने की उम्मीद है।

डाउनलोड प्रक्रिया: वेबसाइट पर जाकर “Examination” सेक्शन में डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड करें।

सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे तुरंत रिवीजन शुरू करें और पिछले वर्षों के पेपर हल करें। इस कदम से छात्रों को तनावमुक्त और बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा।