XAT 2026: दूसरा मॉक टेस्ट 26 अक्टूबर तक, मुख्य परीक्षा 4 जनवरी को

Spread the News

जामशेदपुर, 21 अक्टूबर: Xavier Aptitude Test (XAT) 2026 की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर! XLRI जामशेदपुर ने XAT 2026 के दूसरे मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर घोषित की। यह मॉक टेस्ट 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऑनलाइन होगा। मुख्य परीक्षा 4 जनवरी 2026 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर दस मिनट तक होगी।

दूसरा मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और प्रश्नों की कठिनाई समझने का मौका देगा। रजिस्टरड उम्मीदवारों को टेस्ट लिंक ईमेल पर मिलेगा। पहला मॉक टेस्ट 27-28 सितंबर को हो चुका है। मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन xatonline.in पर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। फीस सामान्य वर्ग के लिए दो हज़ार दो सौ और SC/ST/PwD के लिए दो हज़ार रुपये है।

XAT 2026 में चार सेक्शन होंगे:

Verbal and Logical Ability, Decision Making, Quantitative Ability & Data Interpretation, और General Knowledge। कुल 105 प्रश्न होंगे, जिनमें General Knowledge के 30 प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा 190 मिनट की होगी, जिसमें General Knowledge के लिए 30 अतिरिक्त मिलेंगे। सही उत्तर पर एक अंक और गलत पर शून्य दशमलव दो पांच अंक कटेंगे, सिवाय General Knowledge के।