रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की भोजन व मेस की जांच

Spread the News

रामगढ़, 24 सितंबर 2025: उपायुक्त, रामगढ़ और पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के नेतृत्व में मंगलवार को रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी सेलों की गहन जांच की गई और कैदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक ने कारा में बंद संगठित अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्यों से बातचीत की और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिबंधित सामान की बरामदगी नहीं हुई।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं भोजन चखा। साथ ही, मेस की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को कैदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि जेल में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।