रामगढ़, 24 सितंबर 2025: जिले में आज नमामि गंगे योजना के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के प्रमुख विद्यालयों, जैसे यू.पी.जी. हाई स्कूल मरार, यू.पी.जी. हाई स्कूल गोला, आदर्श मध्य विद्यालय रांची रोड, यू.पी.जी. हाई स्कूल बनखेता और हाई स्कूल कोठार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, विद्यालय कर्मियों और जिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर, दीवारों, गलियारों और आसपास की गलियों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत कई पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
स्वच्छता शपथ समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिज्ञा की कि वे स्वच्छता को न केवल विद्यालय तक सीमित रखेंगे, बल्कि अपने घरों और समाज में भी इसका पालन करेंगे। इस आयोजन ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।