रामगढ़, 24 सितंबर 2025: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जे.सी. ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गोबरदाहा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार अवैध अग्नेयास्त्र, 21 जिंदा गोली, तीन मोटरसाइकिल, चाकू, मोबाइल, लूट के समय पहने गए कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर यह सामग्री जब्त की। सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रामगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है। इस सफलता से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले की आगे की जांच जारी है।