रांची, 13 सितंबर 2025: झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कड़ी चेतावनी दी है। डीएमएफटी घोटाले को लेकर मरांडी ने कहा, “चेत जाएं हेमंत सोरेन, नहीं तो फिर जेल जाना पड़ेगा।” यह बयान 12 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसने सियासी माहौल को गरमा दिया।
मरांडी ने आरोप लगाया कि सोरेन ने डीएमएफटी फंड को “एटीएम कार्ड” बना लिया, जिससे लूटा गया पैसा सीधे उनकी तिजोरी में जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की जांच एजेंसियों पर भरोसा न होने की बात कही और सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की। यह पहली बार नहीं है जब मरांडी ने सोरेन पर निशाना साधा। 2022 में ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ और 2024 में ED की गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने सोरेन को भ्रष्टाचार का जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, सोरेन को जमानत मिली और वे फिर मुख्यमंत्री बने।
सोशल मडिया द्वारा पोस्ट वीडियो में मरांडी की चेतावनी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने सोरेन को घोटाले का सरगना बताया। जवाब में सोरेन ने पहले कहा था कि उनकी गलती साबित हो तो 50 साल की सजा दे दी जाए। 2024 चुनावों में भाजपा की हार के बाद यह मुद्दा फिर गरमाया है। अगर सीबीआई जांच शुरू होती है, तो झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है।