झारखंड ओलंपिक संघ के सहायक संयुक्त सचिव वेदांत कौस्तव ने पद छोड़ा

Spread the News

रांची, 5 सितंबर 2025: झारखंड ओलंपिक संघ के सहायक संयुक्त सचिव वेदांत कौस्तव ने शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का ऐलान करते हुए संघ के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा।

कौस्तव ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि गहन चिंतन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया और मानते हैं कि यह समय उनके लिए पद छोड़ने का सही अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वे अब इस भूमिका से औपचारिक रूप से अलग हो रहे हों, लेकिन खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा पहले की तरह बनी रहेगी।

उन्होंने आगे कहा, “मैं झारखंड में खेलों को प्रोत्साहित करने और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों, संगठनों और समाज के साथ मिलकर काम करना जारी रखूंगा।”

वेदांत कौस्तव के इस कदम से झारखंड ओलंपिक संघ में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उनके योगदान को खेल जगत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, और उनके भविष्य के कदमों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।