रांची में 22 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26

Spread the News

रांची, 16 अगस्त 2025: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। रांची के खेलगांव स्टेडियम में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन होगा। यह रैली झारखंड के मूल निवासी युवाओं के लिए है, जो न्यूनतम 8वीं पास हैं और देशसेवा का जुनून रखते हैं। रैली में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं/8वीं पास) के पदों के लिए भर्ती होगी।

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीइइ) पास करने वाले अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजा गया है, जिसे www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करना होगा। बिना रंगीन एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और एक एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है।

रैली का शेड्यूल जिलावार है: 22 अगस्त को क्लर्क/स्टोर कीपर, 23 अगस्त को रांची, 24 अगस्त को पलामू, कोडरमा, गोड्डा, और इसी तरह अन्य तिथियों पर अन्य जिले शामिल हैं। रैली स्थल पर सुबह 4:00 बजे से मेडिकल, एंबुलेंस, सुरक्षा और विश्राम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सेना भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने प्रप्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया और दलालों से सावधान रहने की सलाह दी।

एडमिट कार्ड संबंधी समस्याओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रांची में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक संपर्क करें। यह रैली झारखंड के युवाओं के लिए देशसेवा का अनमोल अवसर है।