राधा गोविंद विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ

Spread the News

रैगिंग जैसी कुप्रथा शिक्षा के पवित्र वातावरण को आहत करती है – कुलाधिपति बी. एन. साह

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को एंटी-रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश ने रैगिंग के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ जागरूकता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि मानवता और आपसी सम्मान के मूल्यों के विरुद्ध है।

कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने संबोधन में कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा शिक्षा के पवित्र वातावरण को आहत करती है। हमारा लक्ष्य है कि राधा गोविंद विश्वविद्यालय देश में रैगिंग-मुक्त परिसर का उदाहरण बने। सचिव प्रियंका कुमारी ने सभी को आपसी भाईचारा, सहयोग और सम्मान की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण देना भी है। कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि रैगिंग छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती है।

सप्ताह के पहले दिन वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय “रैगिंग मुक्त परिसर- हमारी जिम्मेदारी” था। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मकता व जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मौके पर वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, एंटी-रैगिंग समिति के सदस्य डॉ. ममता, डॉ. पूनम, डॉ. रंजना पांडे, डॉ. अरविंद, डॉ. राकेश, अनूप कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।