झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया बड़े पैमाने पर तबादला

Spread the News

रांची, 30 जुलाई 2025: झारखंड सरकार ने मंगलवार, 29 जुलाई 2025 की रात को झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के अधिकारियों का व्यापक स्तर पर तबादला किया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों की सेवाएं विभिन्न विभागों में सौंपी गई हैं। इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को बढ़ावा देना है।

ग्रामीण विकास विभाग को 12 अधिकारियों- कमलेश कुमार दास, अनिल कुमार मिंज, रीना कुजूर, अमर कुमार, पवन कुमार, अनुराजन झा, ओम प्रियदर्शी गुप्ता, मनोज कुमार, रवि अनंत कुमार झा, अंबिका कुमारी, अंजली मेहता और बिपिन चंद्र विश्वास की सेवाएं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के लिए दी गई हैं।

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को 14 अधिकारियों- अमन कुमार, रितिक कुमार, क्रिस्टीना रिचा इंदवार, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अन्वेश ओना, अमीर हम्ज़ा, विक्रम आनंद खाखा, सुनील कुमार, खगेश कुमार, सेवाराम साहू, अभय कुमार द्विवेदी, नवीन भूषण कुल्लू, प्रवीण कुमार और विनोद राम को अंचल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को मनीष कुमार, कयूम अंसारी, देवानंद राम, जुल्फिकार अंसारी, पुष्कर सिंह मुंडा, मुरली यादव, पंकज कुमार और नीतू सिंह की सेवाएं जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) के लिए सौंपी गई।

आठ जिलों के डीटीओ- संजय पीएम कुजूर, सुरेंद्र कुमार, इंदर कुमार, मनोज कुमार, राजेश एक्का, वंदना सेजवलकर, सुधीर प्रकाश और राकेश कुमार गोप की सेवाएं कार्मिक विभाग को दी गई। वहीं, मृत्युंजय कुमार, जया शंखी मुर्मू समेत नौ अधिकारियों को परिवहन विभाग में डीटीओ के लिए नियुक्त किया गया। सभी को तत्काल प्रभार लेने का निर्देश है।