राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय टोअर-III प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the News

जल हमारे जीवन का मुख्य आधार है, इसका संरक्षण आवश्यक-कुलाधिपति बी.एन. साह

रामगढ़, 30 जुलाई 2025 (बुधवार): राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, राज्य एकक कार्यालय, रांची (भारत सरकार) के सहयोग से भूजल संबंधित मुद्दों और प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय टोअर-III प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलाधिपति बी.एन. साह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पौधों एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि बी.एन. साह ने कहा कि “जल हमारे जीवन का मूल आधार है। इसका सदुपयोग एवं संरक्षण समय की आवश्यकता है।” कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने स्वागत भाषण में भूजल प्रबंधन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता रोज अनीता कुजूर, वैज्ञानिक ‘घ’ (केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, रांची) ने जल संरक्षण के उपाय जैसे वर्षा जल संचयन, रिसाव की मरम्मत एवं पुनः उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक सुनील टोप्पो ने भूजल स्तर में गिरावट, अत्यधिक दोहन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर जानकारी दी, वहीं सुलेखा भाया, वैज्ञानिक ‘सी’ ने सतत भूजल उपयोग के लिए प्रभावी प्रबंधन रणनीतियों की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित कई अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपना साक्षी, वैज्ञानिक ग्रेड ‘बी’ ने किया। अंत में प्रतिभागियों को केंद्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बुद्धदेव महतो, डॉ. दिलेश्वर प्रसाद, मासूम कुमार समेत विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।