रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय ने रघुवर दास को दी डॉक्टरेट की उपाधि

Spread the News

पलामू, झारखंड: रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को मानद डी.लिट. की उपाधि से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, नेतृत्व और विकास कार्यों में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस भव्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में रघुवर दास ने शिक्षा के महत्व और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने का प्रेरणास्रोत बताया।

अब रघुवर दास को ‘डॉ. रघुवर दास’ के रूप में जाना जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति ने उनके नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रघुवर दास का कार्य युवाओं और समाज के लिए एक प्रेरणा है।

इस अवसर पर कई छात्रों को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया।