नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल, पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
साथ ही, रिटायर्ड ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। ये नियुक्तियां संबंधित व्यक्तियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।
यह कदम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।