अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रामगढ़ में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, ज़िले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the News

रामगढ़: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज एवं उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मोमेंटो और खेल किट प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

सम्मान पाने वालों में प्रमुख नाम रहे:

जितेन्द्र पटेल – पारा स्विमिंग (दिव्यांग वर्ग)

अनामिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी – फुटबॉल

प्रियंका कुमारी – कराटे

तमन्ना वर्मा – तीरंदाजी

इस मौके पर गोपनीय शाखा के प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी श्री मारकस हेमरोम सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले भर में खेल प्रतियोगिताएं, 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को लेकर जिले भर में खेल स्पर्धाओं की श्रृंखला आयोजित की गई। गांधी स्कूल रामगढ़ में फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग और कराटे जैसे खेलों का आयोजन किया गया, वहीं डीएवी रजरप्पा मैदान में क्रॉस कंट्री रेस और बरकाकाना में वॉलीबॉल मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिताओं में कुल लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें लगातार अभ्यास और मेहनत से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के सचिव सी.डी. सिंह, कराटे संघ के श्री शशि पांडे और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

फुटबॉल:

बालक वर्ग फाइनल: डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र ने खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हराया।

बालिका वर्ग फाइनल: खेलो इंडिया टीम ने राजेश मार्ग +2 विद्यालय को 3-1 से पराजित किया।

क्रॉस कंट्री रेस:

बालक वर्ग:

1. सौरभ कुमार

2. सुभाष कुमार

3. अनुल कुमार

बालिका वर्ग:

1. अंजू कुमारी

2. पायल कुमारी

3. सोनी कुमारी

साइकिलिंग (बालक वर्ग):

1. आदित्य कुमार

2. शुभम कुमार

3. मोहित कुमार महतो

कबड्डी:

बालिका वर्ग: गांधी स्कूल ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा को 30-2 से हराया।

बालक वर्ग: उच्च विद्यालय कोयरी टोला ने गांधी स्कूल को 42-8 से हराया।

निर्णायक मंडल में रहे उपस्थित:

महावीर कुमार महतो, विजय कुमार दास, शेखर करमाली, सूरज मुंडा, हिरालाल महतो, फुटबॉल कोच भोला एवं रेखा, प्रकाश महतो।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल भेंट किए गए और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।