सोना लखपति बनने की कगार पर, चांदी ने पार किया एक लाख का आंकड़ा

Spread the News

नई दिल्ली। देश के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें अब भी ऊंचाई पर बनी हुई हैं। हालांकि मंगलवार को इनमें हल्की नरमी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद सोना 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर कारोबार करती रही।

दोपहर करीब 2 बजे सोने की कीमत में 130 रुपये की मामूली गिरावट देखी गई, वहीं चांदी भी 520 रुपये की कमजोरी के साथ कारोबार करती दिखी। इस दौरान 22 कैरेट सोने का भाव 89,054 रुपये और 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 97,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 106,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। यहां यह 133 रुपये यानी 0.14% घटकर 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 500 रुपये यानी 0.47% गिरावट के साथ 106,587 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएस कॉमेक्स (COMEX) पर भी दबाव दिखा। सोना 3.50 डॉलर यानी 0.10% की गिरावट के साथ 3,351.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.16 डॉलर यानी 0.44% कमजोर होकर 36.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई।

देश के प्रमुख शहरों में धातुओं की कीमतें

• दिल्ली: 22 कैरेट सोना 88,651 रुपये, 24 कैरेट 96,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 106,570 रुपये प्रति किग्रा

• मुंबई: 22 कैरेट सोना 88,807 रुपये, 24 कैरेट 96,880 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 106,760 रुपये प्रति किग्रा

• कोलकाता: 22 कैरेट सोना 88,752 रुपये, 24 कैरेट 96,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 106,670 रुपये प्रति किग्रा

• चेन्नई: 22 कैरेट सोना 89,128 रुपये, 24 कैरेट 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 107,120 रुपये प्रति किग्रा

हालांकि मंगलवार को कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर सोना-चांदी निवेशकों को अब भी मजबूत रिटर्न दे रही हैं। मौजूदा रुझानों को देखते हुए आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।