भारत ने पाकिस्तानी अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Spread the News

नई दिल्ली, भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ यानी अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि उक्त अधिकारी अपने कूटनीतिक दायित्वों से इतर गतिविधियों में संलिप्त था। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी उच्चायुक्त को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में गंभीर तनाव देखा जा रहा है। इस हमले में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों का हाथ माना जा रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत का जवाब

हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, इस अभियान में पाकिस्तान में स्थित 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया और उनकी वायु रक्षा प्रणाली को भी निष्क्रिय कर दिया।

संघर्ष विराम की गुहार लगाता पाकिस्तान

भारत की सशक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से भी मिसाइल और गोलीबारी के जरिए जवाब देने का प्रयास किया गया, लेकिन भारत की अत्याधुनिक एस-400 और आकाश वायु रक्षा प्रणालियों ने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया। अंततः पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की मांग की, जिसे भारत ने मान लिया। इसके पश्चात दोनों देशों के बीच डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) स्तर पर वार्ता हुई, जिसमें सीमा पार गोलीबारी रोकने और शांति बहाल करने पर सहमति बनी।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। अवांछित गतिविधियों में लिप्त विदेशी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्णायक सैन