झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा से मिल रही नई ज़िंदगी

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शिता और प्रयासों के चलते झारखंड में शुरू की गई एयर एंबुलेंस सेवा से प्रदेश के नागरिकों को जीवनरक्षक सहायता मिल रही है। इस सुविधा के माध्यम से गंभीर रोगियों को उन्नत इलाज हेतु दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों तक तत्काल पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 94 मरीजों को समय रहते एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है, जिनमें 78 मरीज रांची से तथा 11 अन्य जिलों से थे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस सेवा के माध्यम से मरीजों को त्वरित और सुरक्षित ढंग से इलाज के लिए दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। आम लोगों के अलावा कई विशिष्ट व्यक्तियों तथा विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को भी इस सेवा से लाभ पहुंचाया गया है।

सेवा का लाभ उठाने के लिए 24×7 जानकारी उपलब्ध

जरूरतमंद मरीजों के परिजन एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए नगर विमानन विभाग के मोबाइल नंबर 918210594073 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। झारखंड से बाहर के गंतव्यों पर मरीजों को ले जाने की स्थिति में यह सेवा ₹55,000 प्रति उड़ान घंटे की दर पर उपलब्ध कराई जाती है। इसमें फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट C-90 का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक मरीज और दो परिजनों को साथ ले जाने की सुविधा देता है।

फिक्स रूट और शुल्क विवरण (रांची से):

• दिल्ली : ₹3.30 लाख

• मुंबई : ₹4.40 लाख

• चेन्नई : ₹3.85 लाख

• कोलकाता : ₹1.10 लाख

• हैदराबाद : ₹3.02 लाख

• वाराणसी : ₹1.37 लाख

• लखनऊ : ₹2.20 लाख

• तिरुपति : ₹3.85 लाख

हेमंत सोरेन की यह पहल झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए राहत की सांस बनकर सामने आई है।