प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान

Spread the love

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन‘ से सम्मानित किया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी भी देश द्वारा दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस को एक अनोखा गिफ्ट भेंट किया और कहा कि ‘मॉरीशस की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून-पसीना मिला हुआ है, उसकी खुशबू अपनी तरफ खींचती है।’

मॉरीशस में भी मनेगी होली

पोर्ट लुइस शहर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘इस बार मॉरीशस में भी होली का रंग एक दिन बाद ही बिखरेगा। 14 तारीख को चारों ओर रंगों की बौछार होगी। राम के हाथों में ढोलक होगी, लक्ष्मण के हाथों में मंजीरा, भरत के हाथों में कनक पिचकारी और शत्रुघ्न के हाथों में अबीर और जोगीरा होगा।’

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब होली की बात आई है, तो गुजिया की मिठास कैसे भूल सकते हैं। एक समय था जब भारत के पश्चिमी हिस्से में मॉरीशस से भी चीनी आती थी। शायद यही वजह रही कि गुजराती भाषा में चीनी को ‘मोरस’ भी कहा गया। भारत और मॉरीशस के रिश्तों की यह मिठास लगातार बढ़ती जा रही है।

‘यहां की मिट्टी में पुरखों का खून-पसीना’

पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए कहा, ‘जब भी मैं मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे अपनों के बीच आ गया हूं। यहाँ की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास होता है। गजब का खिंचाव महसूस होता है, क्योंकि इसमें हमारे पुरखों का खून-पसीना मिला हुआ है।’

उन्होंने मॉरीशस की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि **यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है** और यह भारत और मॉरीशस के बीच गहरे रिश्तों को और मजबूत करेगा।

पीएम मोदी को 21 देशों से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 21 देशों द्वारा उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और वैश्विक प्रभाव को मान्यता देते हुए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।

अब तक पीएम मोदी को मिले सम्मान

1. अफगानिस्तान (2016) – अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड

2. फिलिस्तीन (2018) – ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन

3. संयुक्त अरब अमीरात (2019) – ऑर्डर ऑफ जायद

4. रूस (2019) – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

5. मालदीव (2019) – निशान इज्जुद्दीन

6. बहरीन (2019) – किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

7. अमेरिका (2020) – लीजन ऑफ मेरिट

8. भूटान (2021) – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

9. पलाऊ (2023) – एबाकल अवॉर्ड

10. फिजी (2023) – कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

11. पापुआ न्यू गिनी (2023) – ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू

12. मिस्र (2023) – ऑर्डर ऑफ द नाइल

13. फ्रांस (2023) – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

14. ग्रीस (2023) – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

15. डोमिनिका (2024) – डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर

16. गुयाना (2024) – शऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

17. बारबाडोस (2024) – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस

18. कुवैत (2024) – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर

19. नाइजीरिया (2024) – ऑर्डर ऑफ द फेडरल रिपब्लिक

20. मॉरीशस (2024) – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन

प्रधानमंत्री मोदी को मिले ये सम्मान भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाते हैं। ये पुरस्कार भारत की उभरती सॉफ्ट पावर और सशक्त विदेश नीति का प्रमाण हैं।