झारखंड में भाजपा का संविधान गौरव यात्रा शुरू

Spread the love

भाजपा ने संविधान गौरव यात्रा का शुभारंभ बुधवार को डोरंडा से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। माल्यार्पण के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डोरंडा क्षेत्र के रविदास मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाकर अनुसूचित जाति समाज के लोगों के बीच अपनी पार्टी की भावना एवं कांग्रेस पार्टी की अंबेडकर विरोधी चेहरे को उजागर किया।

जनता को बरगलाने का प्रयास

जनसंपर्क के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान का सम्मान करने वाली पार्टी है। जबकि कांग्रेस ने आज तक सबसे अधिक बार भारतीय संविधान में छेड़छाड़ किया है और वही संविधान विरोधी पार्टी आज जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है।

अंबेडकर को चुनाव हराने का प्रयास 

कार्यक्रम में उपस्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस से हर हाल में जनता को सजग रहने की आवश्यकता है। यह वही पार्टी है, जिसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कई बार चुनाव में हारने का प्रयास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जनता को ठगने का प्रयास करती रही है। हमें वह दिन भुला नहीं है, जब संविधान की हत्या करते हुए भारत में कांग्रेस के द्वारा आपातकाल की घोषणा की गई थी।

बड़े नेता रहे शमिल 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, वरुण साहू, राकेश भास्कर, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, के के गुप्ता, पायल सोनी, पूजा सिंह आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।