शीत लहर की चपेट में झारखंड, 07 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट!

Spread the News

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. झारखंड में पिछले 24 घंटों में सबसे कम 4.5℃ तापमान गढ़वा जिला में रिकॉर्ड किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 29.8℃ चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में भी बढ़ी कनकनी और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं.

इन 07 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में राज्य के 07 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा भी प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सर्दी का सितम जारी है. कनकनी के कारण लोग शाम के बाद वे घरों में ही दुबने को मजबूर हैं. दूसरी ओर कई लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं.

मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पिछले 24 घंटों में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.