झारखंड में आलू संकट बरकरार, बंगाल ने खेला खेल

Spread the News

झारखंड में आलू संकट गहराता जा रहा है। पश्चिम बंगाल ने आलू देने पर रोक लगा दिया है। बीते 5 दिनों से झारखंड में आलू नहीं आ रहा है। इससे कीमत में अब तक 5 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। व्यापारियों की माने तो अगर बंगाल ने आलू पर रोक नहीं हटाया तो कीमत और बढ़ सकती है। अभी पूरे राज्य में करीब 35 रुपए किलो आलू बिक रहा है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में स्टॉक को बनाए रखने और कीमत को नियंत्रण करने के लिए दूसरे राज्यों में आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी है। गहराते संकट पर CM हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को जल्द से जल्द समाधान निकालने का निर्देश दिया है।